किसान कांग्रेस द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 13 अक्टूबर को किया जाएगा पंडरिया SDM कार्यालय का घेराव- रवि चंद्रवंशी

कवर्धा,,,पंडरिया- पंडरिया क्षेत्र में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना लगातार विवादों में घिरा रहता है, आये दिन शक्कर कारखाना के मामलों पर कारखाना घेराव, चक्का जाम होते हुए सुनाई पड़ता है अब कारखाने से 10 माह बाद भुगतान नही होने के कारण नाराज किसान,किसान कांग्रेस के अगुवाई में 13 अक्टूबर को पंडरिया SDM कार्यालय का घेराव करने का ऐलान कर दिये है।

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष किसान नेता रवि चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा की सरकार आने से किसानों की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है,ठीक किसानी के समय किसानों को खाद नही मिलना, घरेलू व पम्पो के बिजली बिल का बढ़ना व राजस्व के मामलों में राजस्व विभाग द्वारा सुस्त रवैया दिखाने से लगातार किसान परेशान है पर हद तो तब होता है जब गन्ना उत्पादक किसान अपने गन्ने के फसल बेचने के बाद पिछले 10 महीनों से लगातार आंदोलन करते हुए दिखाई दे रहे है।
रवि चंद्रवंशी ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि किसान कांग्रेस के द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 13 अक्टूबर दिन सोमवार को पंडरिया SDM कार्यालय घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमे मुख्यातिथि स्वरूप हरियाणा से किसान नेता और छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रभारी श्री मनोज नाचर जी व किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा जी व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है , जिसमे नया बस स्टैंड के पास दोपहर 1 बजे से किसान आम सभा का आयोजन प्रारम्भ होगा और SDM कार्यालय घेराव के बाद कार्यक्रम का समापन होगा
चंद्रवंशी ने आगे बताया कि SDM कार्यालय का घेराव करते हुए मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमे हमारी प्रमुख मांगे निम्मनानुसर हैं-
1 पंडरिया शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को गन्ना बेचने के 10 माह बाद आज पर्यंत तक भुगतान नहीं किया गया है, अतः तत्काल मूल भुगतान, बोनस व रिकवरी की राशि प्रदान की जाए।

2 एग्रोटेक(किसान कार्ड) में आ रही समस्याओं का तत्काल निराकरण हो, नही की स्थिति में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा निर्धारित योजना के तहत धान खरीदी हो।
3 घरेलू व पम्प कनेक्शन का बिजली बिल लगातार कई गुना बढ़कर आ रहा है जिसपर तत्काल रोक लगे साथ ही बिजली बिल हाफ योजना पुनः चालू करे
4 SDM व तहसील कार्यालय में लंबित राजस्व प्रकरण का तत्काल निराकरण करे, किसानों को बार बार पेशी दर पेशी बुलाने पर रोक लगे।

5 गन्ना उत्पादक किसानों को शक्कर कारखाना से पूर्व वर्षो की भांति रियायती दर पर शक्कर वितरण किया जाए यह जानकारी
युवा नेता
रवि चंद्रवंशी ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *