गागड़ा अपनी सरकार की नाकामी पर पर्दा डाल रहे: ताटी

भोपालपटनम। पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा द्वारा राष्ट्रीय राज मार्ग क्रमांक 63 के गड्ढों को भरने वाली तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।

पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बसंत राव ताटी ने कहा कि भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री द्वारा अपनी ही डबल इंजन सरकार में सड़क के गड्ढों को भरना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। यह दृश्य देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि इस सुशासन की सरकार में भाजपा नेताओं की बात सुनने वाला कोई नहीं है। श्री ताटी ने कहा है कि पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर हों या फिर पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा के इन कद्दावर नेताओं को किस तरह अपनी ही सरकार में जलील होना पड़ रहा है, यह सर्वविदित है। पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य श्री ताटी ने कहा कि एक तरफ पूर्व वन मंत्री स्वयं ट्रेक्टर ट्रॉली पर सवार होकर सड़क के गड्ढे भरने का काम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ संबंधित विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों का इस ओर से आंख मूंदकर आराम फरमाना साय सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *