दीपावली पर्व की तैयारी जोरों पर, सजने लगी बाजार
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)। छोटे कापसी में दीपावली पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। गांव,गली,मोहल्ले बाजरों लोगों के घरों में रोशनी और सजावट की रौनक दिखने लगी है। 20 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दीपोत्सव के लिए दुर्गा मंदिर परिसर (प्रांगण) पर पटाखा बाजार सजने लगा है। इस बार पिछले साल की अपेक्षा अधिक दुकानें लगाई जाने की संभावना हैं, जिसके लिए प्रशासन ने दुकानदारों के साथ मिलकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
पटाखा व्यापारी आकाश पोद्दार,देवाशीष नाग,विकास कीर्तनिया ने बताया कि इस वर्ष बाजार में ‘व्हीसील’ और ‘सायरन’ जैसी कई नई और आकर्षक पटाखों की वैरायटियां आई हैं, जो बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं। सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है,फटाखे दुकान में अग्नियंत्र,बालु (रेती) एवं अन्य सभी सुरक्षा यंत्र की व्यवस्था की गई है। ताकि लोग पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना सकें।आकाश पोद्दार ने खरीदी पर विशेष ऑफर (छूट) रखा है।
हालांकि, इस बार पटाखों की कीमतों पर महंगाई का असर दिख रहा है। व्यापारियों के अनुसार, पिछले साल की तुलना में दाम 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। जो पटाखे पहले 100 रुपए के मिलते थे, वे अब 120 से 125 रुपए तक बिक रहे हैं। इसके बावजूद, व्यापारियों को उम्मीद है कि दीपावली की
बिक्री पर महंगाई का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
