कलार समाज ने मनाई अपने इष्ट की जयंती; किरण देव ने की शिरकत

जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के दरभा ब्लाक के ग्राम नेगानार में संभागीय कलार समाज (जुगानी) द्वारा सहशस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। किरण देव ने जय सहशस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के पूजा अर्चना में शामिल होकर भगवान से बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की और समाज को जयंती की शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस अवसर पर किरण देव ने कहा कि कलार समाज जुगानी प्रति वर्ष सहस्त्रबाहु अर्जुन जंयती धूमधाम से मनाता आ रहा है। यह इष्ट के प्रति समाज के लोगों की प्रबल आस्था का प्रतीक है। श्री देव ने समाज को भरोसा दिलाया कि समाज की मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने समाज को एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि समाज द्वारा लगातार समाज हित के लिए योजना के साथ कार्यक्रम होना चाहिए। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, राजेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य संपति नाग, जनपद अध्यक्ष मानकदई कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, उपाध्यक्ष संतोष बघेल, गागराराम, अनंत राम कश्यप, सुरीजनाथ जायसवाल, सरपंच रूपमनी, जयमनी मोर्य,, दलपत राय, सूनूराम नाग, उजियार राय, शांति राय, मनीषा राय,मंगल साय, मोहन जायसवाल, ईश्वर राय, मुन्ना लाल, कमलोचन जायसवाल, अर्जुन राय, भोला श्रीवास्तव, धमेंद्र ठाकुर, समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *