डीव्हीसीएम, भैरमगढ़ एरिया कमेटी इंचार्ज सक्रिय नक्सली कमलू ने किया सरेंडर*
जगदलपुर। डीवीसीएम व भैरमगढ़ एरिया कमेटी का इंचार्ज सक्रिय नक्सली नेता कमलू हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौट गया है। कमलू भैरमगढ़ थाना पुलिस के सामने बिना हथियार के आत्मसमर्पण करने पहुंचा। सूत्रों ने बताया कि उसे जगदलपुर आईजी कार्यालय लाया गया है। यहां उसके आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी होगी।
कमलू के बारे बताया गया है कि वह भैरमगढ़ क्षेत्र के माड़ व आसपास के इलाके में सक्रिय था तथा इसके नाम पुलिस में क़़ई घटनाओं में शामिल होने की रिपोर्ट दर्ज है। बीजापुर पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। नक्सली नेता कमलू ने 26 अक्टूबर की शाम को आत्मसमर्पण किया है। ऎसी खबर सूत्रों के हवाले से मिली है। बीजापुर पुलिस अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। कमलू के आत्मसमर्पण करने से भैरमगढ़ व माड़ क्षेत्र अब नेतृत्वविहीन हो गया है। फ़ोर्स के बढ़ते दबाव व बडे केडर के नक्सलियों के आत्मसमर्पण का प्रभाव अब स्थानीय केडर के नक्सलियों पर दिखने लगा है। बीजापुर जिले के गंगालूर, मद्देड व भैरमगढ़ एरिया के इंचार्ज के मारे जाने व आत्मसमर्पण करने से यह क्षेत्र अब नेतृत्वविहीन हो गया है। नेशनल पार्क एरिया कमेटी अब माओवादियों का क्षेत्र बचा है। पुलिस के द्वारा नये नये कैंप स्थापित होने से यह इलाका भी जल्द मुक्त हो सकता है।
