ऐनी पीटर बनी यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता
दुर्ग :- राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले कि यूथ कांग्रेस नेत्री ऐनी पीटर को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुए प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी मैनुद्दीन एच.जे. ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ से दुर्ग जिला की लोकप्रिय नेत्री ऐनी पीटर को यह अहम जिम्मेदारी सौपी गई है।

ऐनी पीटर ने संगठन से मिली इस अहम जिम्मेदारी को लेकर कहा जो दायित्व और भरोसा संगठन ने मुझ पर जताया है उसे पूरी निष्ठा व लगन से निभाऊंगी और संगठन को और ज्यादा मजबूत करने की कोशिश करूंगी। ऐनी पीटर ने संगठन और राष्ट्रीय प्रवक्ता का इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।
