कोसमी के दाबागुड़ा में प्राथमिक शाला का उद्घाटन


बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत कोसमी के आश्रित ग्राम दाबगुड़ा में प्राथमिक शाला का उदघाटन समारोह बहुत ही उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। बस्तर के लोकप्रिय विधायक लखेश्वर बघेल ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शाला का उदघाटन किया।
सरपंच नीलम कुमार कश्यप ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जो हमें आगे बढ़ने में मदद कर सकता है।इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक श्री बघेल और सरपंच श्री कश्यप का स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, सरपंच नीलम कुमार कश्यप, कोरटा सरपंच नरसिंह कश्यप, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप, पंच दया पंत, विजय कश्यप, हरिसिंह, रत्नावती, पदम, सत्यनारायण, मोतीराम निषाद, धरम, शंकर कश्यप, दुर्जो पटेल, बलिराम पटेल, मोनू, मंचित निषाद, किशन, सुरेश कोटवार, कोटवार शिव, शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *