हर्बल लाइफ ने स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता के लिए एक दिवसीय सेमिनार का किया आयोजन
राजदीप शर्मा
छोटेकापसी। हर्बल लाइफ परिवार के द्वारा छोटे कापसी में खानपान,दिनचर्या फिट रहने के स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कापसी के हर्बल परिवार के सदस्य पार्थ देवनाथ,विकाश सरकार,निलकंद राजवंशी के द्वारा ग्रापं प्रशिक्षण भवन में हर्बल कोच वीरेंद्र देवांगन,अजय देवांगन,एकता यादव,ओमनारायण देवांगन,दुकेश देवांगन के द्वारा दिया गया। वीरेंद्र देवांगन और एकता यादव द्वारा योग और हर्बल हमारे शरीर के लिए कितना आवश्यक है इस पर विस्तारपूर्वक बताया गया। उन्होंने बताया योग और हर्बल दोनों हमारे स्वास्थ्य के लिए अतिआवश्यक है योग और हर्बल प्रोटेक्ट से हृदय रोग,मोटापा,शुगर, तनाव आदि रोगों को कंम करने में मदद करता है। हमारे शरीर मे एक्सरसाइज का भी उतना ही महत्व है जितना भोजन का और इन सभी के साथ स्वास्थ्य रहने के लिए अपने दिनचर्या में हर्बल का भी उतना ही महत्व है। इसके लिए ऑनलाइन सुबह शाम क्लास चलते है। यह बिल्कुल फ्री है। इसमें हमारे एक्सपर्ट स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देते है। जिसमें वेलनेस कोचिंग के द्वारा शरीर में वसा के विश्लेषण,वजन प्रबंधन,मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं: वजन घटाना/बढ़ाना, संतुलित आहार योजनाएं, पाचन/हार्मोनल सुधार, शिशु देखभाल/महिलाओं का पोषण, त्वचा की देखभाल, ऊर्जा/रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना की जानकारी दी जाती है।विकास सरकार ने कहा कि आज कल बीमारी का कोई भी अतापता नही है। हमें अगर स्वास्थ्य रहने है तो हमें अपने दिनचर्या में परिवर्तन करना बहुत ही जरूरी हो गया है। जैसे खानपान में विशेष ध्यान और योग करना साथ भी हर्बल प्रोटेक्ट का उपयोग करना भी स्वस्थ रहने में मदद करता है।
इस मौके पर मनमथ मंडल,मनोज खण्डेलवाल,जयदेव मृधा,सिलटू साहा,मंटू मंडल,अमित टोकाई सरकार,गोरांग सरकार,नंदा विस्वास,रीना देवनाथ,सुचित्रा सरकार सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित होकर शिविर का लाभ लिया।
