यातायात नियमों का पालन ना करने वाले ऐसे बस चालकों पर यातायात पुलिस का शिकंजा


बीजापुर:- वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस बीजापुर द्वारा बस चालको पर चालानी कार्यवाही किया गया । दिनांक 11.12. 2025 को सवारी बसों एवं अन्य वाहनों के द्वारा लगातार नियमों को दरकिनार करते हुए लापरवाही वाहन चलाना एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले ऐसे 23 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत चलानी कार्रवाई कर 14,100 समन शुल्क वसूल किया गया।

मुख्यालय में जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित बस स्टॉप पुराना बस स्टैंड, हॉस्पिटल चौक, जैतालपुर चौक, कलेक्टेट चौक में बसों के स्टॉपेज निर्धारण के बावजूद किसी भी अन्य स्थान पर यात्रियों को बसों में चढ़ाने उतारने वालों को समझाइश देते हुए दोबारा ऐसा  करने पर कड़ी कार्रवाई कियेजाने की हिदायत दी गई। इसके अलावा हेलमेट न पहने, तेज रफ्तार, दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर दोपहिया वाहन चालकों के मौके पर ही चालान काटे गए। दो दर्जन वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया और चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया। यातायात प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अगर वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करेंगे तभी सड़क हादसों पर अंकुश लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *