सहकारी बैंक का एटीएम तीन सालों से है बंद, क्षेत्रवासी परेशान

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक कापसी का एटीएम तीन साल से शोपीस बना हुआ है। किसान रमेश हालदार,रामसाय,रवि विस्वास,शंकर राय ने कहा की एटीएम तीन साल से अधिक समय हो गया यह बंद पड़ा है। ऐसे में कापसी क्षेत्र के किसान लगभग पचास गांव सेअधिक लोगों को चक्कर काटना पड़ रहा है। हितग्राहियों ने बताया कि 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गया है।अब किसानों को अपने पैसे निकलने के लिए सुबह प्रातः 4 बजे से दिनभर लाइन लगानी पड़ती है। अपने मेहनत के पैसे आहरण करने के लिए सुबह से दिनभर लाइन लगानी पड़ती है। ऐसे में अगर एटीएम चालू रहे तो किसानों को बैंक के चक्कर लगाने कम पड़ेंगे। जब लोगों को पैसे की जरूरत पड़ती है, तो एटीएम का सिर्फ दर्शन करके पुन वापस होना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि इस एटीएम मशीन को जल्दी चालू कराया जाए, ताकि बैंक की लंबी लाइन से बच जा सके। बैंक उपभोक्ता रामलाल,दिनेश सरकार,हरि ने बताया एक ओर जहां बैंक का एटीएम लगभग तीन साल से बंद पड़ा है। और बैंक कर्मी का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है। क्योंकि एटीएम बंद रहने से किसानों को अपनी जमा धान की राशि आहरण करने के लंबी लाइन लगानी पड़ती है अगर लाइन की भीड़ से बचना है तो बैंक कर्मी को खर्चापानी देकर आसनी से पैसा निकाला जाता है। ओर वहीं एटीएम बंद पड़ा है तो उपभोक्ता को भीड़ से बचने के लिए एटीएम कार्ड के लिए फॉर्म फ्लिप करने बोला जा रहा है।

इस संबंध पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कापसी प्रबंधक सुरेश पूरी गोस्वामी ने कहा कि एडीएम मशीन खराब है,नए मशीन की मांग की गई है जल्द ही इस माह के अंदर एडीएम मशीन नया लग जाएगा ऐसा उच्च अधिकारी से जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *