अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के अनुमति के लिए रसोइया संघ ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। छ.ग स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ के आहवान पर तीन सूत्रीय मांगो को लेकर दिनांक 29.12.2025 से तुता नया रायपुर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,रैली की अनुमति देने के लिए खंडशिक्षा अधिकारी कोयलीबेडा को ब्लाक कोयलीबेडा के रसोइया संघ ने ज्ञापन सौंपा है। रसोइया संघ ने बताया कि धरना प्रदर्शन के चलते वक्त दिनांक से मध्यान्ह भोजन बनाना पूर्ण रूप से बंद रहेगा। जब तक हमारी मांग पूरी होती तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त नहीं होगी।

क्या है मांगें

रसोइया संघ ने अपनी संघ के तीन सूत्रीय मांग

1.छ.ग. स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ के कलेक्टर दर से मानदेय दिया जाये।2. छ.ग. स्कूल मध्यान्ह भेजन रसोइया संघ को सरकार द्वारा किया गया वादा को 50 प्रतिशत मानदेय दिया जाये।3. छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या कम होने पर रसोइयों को निकाल दिया जाता है। उसे तत्काल बंद किया जाये, तथा छ.ग. स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोइया को पूर्ण कालीन किया जाये जैसे सात सूत्रीय मांगे शामिल है।
ज्ञापन सौंपाने के दौरान उपाध्यक्ष पंकज परमाणिक,अमृता साना,रिक विश्वास,साधना सरकार,महेन्द्र मंडल,मिनती विश्वास,रिना हालदार,तापती ओझा,शिप्रा तरफदार,मिडिया प्रभारी विजय कोमरे,साधना मंडल,पार्वती मंडल सध्या सरकार,रिंकू साना बेबी शील’साधना मंडल,शक्ती सरकार,कल्पना मंडल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *