पुरानी वाहनों की बिक्री पर नई वाहन के कीमत का 1% टैक्स लेना भाजपा सरकार का अमानवीय कृत्य- निकेत राज झा
जगदलपुर
बस्तर जिला युवा कांग्रेस (शहर ) ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा की सरकार के द्वारा पुराने गाड़ी की खरीदी पर नये गाडी के वैल्यू का 1% टैक्स लेना सीधे सीधे जनता के साथ छलवा है. सरकार ने पूर्व मे पुरानी गाड़ियों की खरीदी पर 1% टैक्स लगाने जा निर्णय लिया, लेकिन हैरानी की बात ये है की सरकार 1% टैक्स पूर्व निर्धारित शो रुम की कीमत पर वसूल रही है जो की जनता के साथ सरासर साथ छल है.हर वर्ष इंसोरेंस कंपनी भी गाड़ी की कीमत को कम करते हुए प्रीमियम वसूल करती है,इस सरकार मे या मानवता की कमी है या तो अकल की.झा ने आगे बताया की परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप जी ने भी अपने सरकार के इस फैसले को बेतुका बताते हुए इस निर्णय को वापस लेने की बात कही है,परन्तु आज पर्यंत तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है. यह निर्णय इस तानाशाह सरकार की विफलता माने की अपने ही मंत्री की बात को गंभीरता से नहीं ले रही या अधिकारीयों और जनप्रतिनिधि की बिच तालमेल की कमी माने ये समझ से परे है ..!!
यूंका शहर अध्यक्ष निकेत राज झा ने आगे कहा परिवहन मंत्री केदार कश्यप कहते हैं कि सरकार का यह निर्णय उचित नहीं है यह निर्णय वापस लेना चाहिए समझ से परे है कि सरकार में फैसला कर कौन रहा है या तो अफीम का नशा अब मंत्री जी हो गया है जो खुद के द्वारा किए गए इस निर्णय को सरकार से वापस लेने की मांग कर रहे हैं सरकार द्वारा लागू ये नियम से टैक्स के बिना वाहन मालिक का नाम ट्रांसफर ही नहीं होगा। इस नए सिस्टम के लागू होने से वाहन 10 लाख का होने पर 10 हजार और 20 लाख का होने पर 1 फीसदी की दर से 20 हजार टैक्स देना पड़ेगा।वाहन 10 साल पुरानी क्यों न हो 1 फीसदी टैक्स शोरूम की कीमत से देनी होगी !गाड़ी की शोरूम में खरीदते समय जितनी कीमत थी, उसी कीमत पर टैक्स लिया जाएगा। इस नियम में ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि एक वाहन चाहे कितनी बार भी बिके, हर बार नाम ट्रांसफर करने के पहले एक फीसदी टैक्स वसूला जाएगा।जो कि बेहद अन्याय पूर्ण निर्णय है इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है यह सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने मुनाफाखोरी की नीतियों के तहत ऐसा कुत्सित कृत्य कर रही है जिसका युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करता है।
