बंद पड़े तेंदूपत्ता फड़ों को पुनः खोलने की मांग लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैरमगढ़ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बीजापुर :- जिले के भैरमगढ़ विकासखंड में बंद पड़े तेंदूपत्ता फड़ों को पुनः खोलने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैरमगढ़ ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैरमगढ़ को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें क्षेत्र के आदिवासी और ग्रामीण परिवारों की आजीविका पर गहरा प्रभाव पड़ने की बात कही गई है।
भैरमगढ़ क्षेत्र में कई तेंदूपत्ता फड़ (जिन्हें स्थानीय भाषा में “तेंदूपत्ता फड़” या संग्रहण केंद्र कहा जाता है) कई वर्षों से बंद पड़े हुए हैं। ज्ञापन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैरमगढ़ ने कहा है कि बीजापुर जिले के विकासखंड भैरमगढ़ के गरीब ग्रामीण और आदिवासी मुख्य रूप से तेंदूपत्ता संग्रहण पर निर्भर हैं। इसके अलावा महुआ (महुआ), टोरा, इमली, हरा चिरौंजी (चिरोंजी) जैसी लघु वनोपज एकत्र कर बेचने से उनकी आजीविका चलती है। और भैरमगढ़ ब्लॉक के टिंडोली समिति के अंतर्गत आने वाले गांवों जैसे विरियामूमि, डालेर, हिंगुम, आड़वाड़ा, जारामोनिया, गुडरा, किसकल, कोलनार और जपील आदि में तेंदूपत्ता फड़ बंद होने से ग्रामीणों को गंभीर आर्थिक नुकसान हो रहा है। बंदी के कारण वे तेंदूपत्ता तोड़कर नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे उनकी आय का प्रमुख स्रोत प्रभावित हुआ है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम भैरमगढ़ को सौंपे गए ज्ञापन में 1. बंद तेंदूपत्ता फड़ों को तत्काल पुनः खोलने। 2. भैरमगढ़ के टिंडोली समिति क्षेत्र में तेंदूपत्ता की खरीदी शुरू करने 3. तेंदूपत्ता की खरीदी को शासकीय व्यवस्था से हटाकर ठेकेदारी प्रणाली से कराये जाने। 4. महुआ, टोरा, इमली जैसी लघु वनोपज के समर्थन मूल्य में वृद्धि किए जाने की मांग प्रमुखता से की गई है। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के बाद कहा कि बंद पड़े तेंदूपत्ता फड़ पुनः शुरू नहीं किया जाएगा तो आने वाले दिनों में बंद पड़े तेंदूपत्ता फड़ों को पुनः चालू करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य लच्छू राम मोडियाम, कांग्रेस कमेटी जिला महामंत्री सुखदेव नाग, कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष नकुल सिंह ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री जगदेव यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रतन कश्यप, महामंत्री मगन प्रभुलिया, मनधर नाग, जनपद सदस्य नीलो लेकाम, जनपद सदस्य चमेली भोगाम, नगर पंचायत अध्यक्ष सुखमति मांझी, पार्षद शशि परवलिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा कोवा, महिला उपाध्यक्ष शांति कडती, सरोज शर्मा सरिता कश्यप, संगीता गटपल्ली सुक्को पोयाम, रोशनी लेकाम, सियाराम नेगी धनीराम कडती, सोनारू राम पोयम,सुमारू राम कुंजाम, बबलु वेजाम, शिवराम उरसा, शिशुपाल, रामकुमार भोगाम, सरजू भास्कर, अनंतराम मांडवी, राजेश ओयाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *