अटैचमेंट खत्म करने में ‘आपसी समझौते’ का खेल



-अर्जुन झा-
जगदलपुर। शासन द्वारा वर्षों से मलाईदार जगहों पर जमे और संलग्नीकरण का फायदा उठा रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को उनकी मूल जगह पर भेजने का फैसला लिया गया है। बस्तर में इस आदेश पर अमल भी शुरू हो गया है, मगर यहां अटैचमेंट खत्म करने में आपसी समझौते की झलक साफ दिखाई दे रही है।
विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग में अटैचमेंट प्रथा खत्म करने की घोषणा की है। इस घोषणा पर बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अमल भी शुरू कर दिया है। सीएमएचओ ने विभाग के 68 अधिकारी कर्मचारियों को उनकी मूल पदास्थापना वाली जगह पर भेजने का आदेश जारी किया है। कुछ लोगों के अनुसार अब स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को भी ऐसे कर्मचारियों को उनकी मूल जगह में भेजे जाने पर आपत्ति नहीं करनी चाहिए। इसी विभाग से जुड़े एक कर्मचारी नेता के अनुसार इससे स्वास्थ्य सेवाओं में कसावट और तेजी आएगी तथा कर्मचारी अपनी मूल पदास्थपना वाली जगह पर जिम्मेदारी से कार्य करेंगे।
लेकिन आज जारी आदेश के बाद कुछ विरोधाभास की स्थिति भी सामने आ रही है। बस्तर जिले में अभी भी कुछ कर्मचारी पूर्व की जगह पर जमे हुए हैं। इनके नाम लिस्ट में नहीं हैं। चर्चा है कि आपसी समझौते के तहत इन कर्मचारियों पर विशेष कृपा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *