कुटरू नेशनल पार्क क्षेत्र के ग्रामीणों से विधायक विक्रम मंडावी ने की भेंट-मुलाकात
बीजापुर :- सोमवार को बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम मंडावी ने कुटरू नेशनल पार्क क्षेत्र का एकदिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात की और उनकी समस्याओं तथा मांगों को ध्यान से सुना।विधायक विक्रम मंडावी के विगत दिनों पार्क क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने विशेष रूप से पीने के पानी की समस्या को दूर करने की मांग की थी और गांवो में पानी टैंकर उपलब्ध कराने और देवगुड़ी निर्माण की मांग रखी थी, जिसे सोमवार को विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों से किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए ग्राम पंचायत सेंड्रा, एडापल्ली, बड़ेकाकलेड और सागमेटा को एक-एक पानी टैंकर ग्राम कूटरू में प्रदान किया और ग्राम पंचायत सांड्रा (सेंड्रा) और एड़पल्ली में विधायक निधि से पांच-पांच लाख रुपये की लागत से देवगुड़ी का निर्माण कराने की स्वीकृति भी दे दी है। ग्रामीणों ने अपनी मांगों के अनुरूप दिए गए सौगातों पर विधायक विक्रम मंडावी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोमारू राम नाग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुटरू के शैलेश मंडावी, सभी संबंधित पंचायतों के सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
