भाकपा ने स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानीयों की याद में 23 मार्च को शहादत दिवस के रूप में मनाया
बीजापुर :- सोमवार दिनांक 23 मार्च का दिन पूरे देश में विगत 95वर्ष पूर्व शोक की लहर गूँजी थी आज ही के दिन हमारे देश ने तीन वीर सपूत खोए थे। भगत सिंह, शुकदेव, राजगुरु यह तीन माह पुरुष महान
क्रांतिकारी बलिदानियों ने देश की आजादी के लिए फांसी का तख्ता को चूमा था जो देश के लिए और युवाओं के लिए यह दिन देशभक्ति साहस और सर्वोच्च बलिदान की प्रेरणा देती है। इन तीनों बलिदानियों के लिए जितना सम्मान दिया जाए उतना कम है।
इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद् बीजापुर ने इन तीनों महान बलिदानीयों को नमन करते हुए अम्बेडकर भवन बीजापुर में शहादत दिवस के रूप में मनाया, और भाकपा नेताओं ने कहा कि इनकी बलिदान से देश के युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए और साम्राज्यवाद, पूंजीवाद, फ़ासीवाद सामंतवादी ताकतों से डटकर मुकाबला करना चाहिए जो देश के महज़ एक प्रतिशत लोग पूरे जनता पर राज कर रहे हैं। भाकपा जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने कह कि देश में ग़रीब किसान मज़दूर के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं आज देश की हालत खतरे में है संविधान ख़तरे में है महंगाई बेरोजगारी, शिक्षा स्वास्थ्य रोज़गार जैसे बुनियादी आवश्यकताओं के लिए आम जनमानस को तरसना पड़ रहा है। स्वतंत्र भारत में इस तरह की हालत बढ़ी गंभीर समस्या है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने इस तरह की भारत की कल्पना नही की थी। हमे आगे आकर इन महापुरुषों को नमन कर इनके आदर्शों पर चलते हुए आम जनता के हक अधिकार के लिए जनविरोधी ताकतों के खिलाफ़ संघर्ष तेज़ करना होगा।
इस दौरान cpi जिला सचिव कमलेश झाड़ी, सह सचिव राजू तेलम, जिलापरिषद के सदस्य जेम्स कुड़ियम, आयतू तेलम, कोवा राम, मंगू तेलम, संजय झाड़ी, नूतन तेलम, सुकली कुड़ियम, रिंकु, सुरेश, मंगू, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।।
