बोड़ला मंडल में आयोजित की गई : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान l

बोड़ला,,,कवर्धा विधान सभा के बोड़ला मंडल में शनिवार को हिंदू संगम परिसर में मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजित की गईं l प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद संतोष पांडेय व प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने भारत माता,श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर किया l इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराकर प्रथम सत्र की शुरुआत की गईं l सांसद संतोष पांडेय ने कार्यकर्ताओं से भाजपा का इतिहास और विकास पर अपना अनुभव साझा किया l उन्होंने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जो अपने सिद्धांतों और कार्यकताओं को मूल मान कर चलती है l उन्होंने कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो समय समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का काम करती है l जिससे उनके कार्यकर्ता श्रेष्ठ और निष्ठावान बने और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित भाव से काम कर सके l उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक संघर्षों की आप बीति बताई l सांसद ने कांग्रेस की परिवारवादी नीति और भाजपा की राष्ट्रवादी विचार धाराओं पर विस्तृत चर्चा की l उन्होंने आपातकाल की त्रासदी और कांग्रेस सरकार की बर्बरताओं, राम जन्मभूमि आंदोलन, कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने, तीन तलाक कानून, सीएए कानून, ऑपरेशन सिंदूर, पोखरण परमाणु परीक्षण, अंत्योदय, सेवा से संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं से अपना अनुभव साझा किया l

व्यक्ति से व्यक्तित्व तक की यात्रा है प्रशिक्षण – जसविंदर बग्गा

दूसरे सत्र की शुरुआत करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने प्रशिक्षण की उपादेयता के विषय को लेकर जानकारी दी l उन्होंने कहा हर एक कार्यकर्ता को अपनी पार्टी और संगठन के विषय में जानने समझने का अवसर मिलता है इसलिए भाजपा समय-समय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करती है l उन्होंने कहा प्रशिक्षण हमारे विचारों को बदलने में कारगर सिद्ध होती है अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलता है वक्त में विचारधाराओं को और धार करने की क्षमता बढ़ाने में सहायक होती है उन्होंने कहा प्रशिक्षण व्यक्ति से व्यक्तित्व तक यात्रा करने का सशक्त माध्यम होता है l इसके अलावा कठिन समय में बेहतर निर्णय लेने की कला सिखाती है l उन्होंने कहा मनुष्य श्रेष्ठ तब होता है, जब उनके जीवन में कोई चाणक्य जैसे गुरु मिलता है,जो उनके विचारों को दिशा देने वाला होता है l

पार्टी व संगठन के लिए निष्ठा सिखाती है प्रशिक्षण -परेटन वर्मा

तीसरे सत्र की शुरुआत भाजपा जिला उपाध्यक्ष परेटन वर्मा ने हमारे कार्य पद्धति विषय को लेकर कार्यकर्ताओं इसका महत्व बताया l उन्होंने मानसिकता,वैचारिकता और पारिवारिक भाव पर फोकस किया l

भाजपा विचारों और संकल्पों की पार्टी है,डिप्टी सीएम विजय शर्मा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के चौथे सत्र में उपस्थित प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,भाजपा विचारों और संकल्पों की पार्टी है l यहां कार्यकर्ता इसलिए नहीं जुड़ते कि उन्हें सीसी रोड और नाली निर्माण करनी है, बल्कि अपने विचारों और संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते हैं l ताकि उनकी सरकार देश में व प्रदेश में स्थापित हो,और वह अपने विचारों को अंत्योदय तक पहुंच सके l उनका विचार राष्ट्रहित में काम आ सके l डिप्टी सीएम ने कहा पीढ़ी दर पीढ़ी भले ही बदल गई हो, लेकिन पार्टी व संगठन की संकल्पना नहीं बदली l 500 साल बाद ही सही,हम राम मंदिर वहीं बनाएं जहां संकल्प लेकर दसकों तक बलिदान होते रहे l अंत में पीएम मोदी सरकार के नेतृत्व में पूरे राष्ट्र से सहयोग लेकर हमने भव्य और दिव्या राम मंदिर का निर्माण किया l लोगों को आस्था के साथ एक साकारात्मक विचार दिया l इसलिए भाजपा विचारों और संकल्प की मजबूत पार्टी है l उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात, छत्तीसगढ़ के बस्तर से नक्सलियों की खातमे को लेकर, धर्म स्वातंत्रता अधिनियम 2026 के विषय पर विस्तार से बताया l

*शोसल मिडिया ( सूचना क्रांति) के द्वारा हम अपने विचारों को घर-घर पहुंचाएं -नितेश अग्रवाल
प्रशिक्षण महा अभियान के पांचवें सत्र में भाजपा जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया एआई, नमो ऐप, सरल, यूपीआई, फेसबुक, ट्विटर हैंडल,इंस्टाग्राम, चैट जीपीटी जैसे डिजिटल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्यकर्ताओं को जागरूक कियाl उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा आज सोशल मीडिया का जमाना है, आप जितना अधिक सोशल मीडिया में अपडेट रहेंगे अपने विचारों को उतना अधिक लोगों तक पहुंचा सकेंगे l उन्होंने कहा तकनीकी पावर के उपयोग करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से 2025 तक महज 10 सालों में देश के एक लाख करोड रुपए की बचत की है l जो भ्रष्टाचार के रूप में कमीशन में बंट जाता था l आज सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार शासन की योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है l जिससे बीच की बिचौलियों का रोल खत्म हो गया l इसलिए आज जरूरत है टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ने की l यही कारण है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को समय-समय पर अपडेट रहने के लिए ऐसे प्रशिक्षण करती है l

छठ में और समापन सत्र में देवकुमारी चंद्रवंशी व पूर्व विधायक अशोक साहू ने संगठन द्वारा दिए विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया l

प्रशिक्षण महा अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनाथ वर्मा, विदेशी राम धुर्वे,रामकिंकर वर्मा, बरसाती वर्मा,डॉक्टर रूपनाथ मानिकपुरी,विजय पाटिल, मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे, महामंत्री अमित वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *