सेवा और समर्पण का प्रतीक है सुंडी समाज: श्रीनारायण बीएसई
जगदलपुर। सुंडी समाज के अध्यक्ष श्रीनारायण बीएसई ने कहा है कि सुंडी समाज सेवा, समर्पण और सदभावना का प्रतीक है। सुंडी समाज अन्य समाजों और धर्मों के कार्यों में समर्पण भाव से सेवा देने तत्पर रहता है।

श्री बीएसई ने बताया कि अपनी इसी परंपरा पर चलते हुए सुंडी समाज द्वारा रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह जगह पंडाल लगाए गए थे। सुंडी समाज के अध्यक्ष श्रीनारायण बीएसई ने बताया कि सुंडी समाज ने रामनवमी के अवसर पर सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता की मिसाल पेश करते हुए राम भक्तों के लिए सराहनीय कार्य किया। भीषण गर्मी से जूझ रहे श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए समाज द्वारा शीतल जल, शरबत और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण चांदनी चौक दिवंश होटल के सामने राहत शिविर लगाकर किया गया। यह मानवीय संवेदनाओं का सशक्त उदाहरण है। सुंडी समाज ने रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा और गर्मी में राहत प्रदान करने, तपती धूप में राम भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था हेतु सेवा शिविर लगाए थे। श्री बीएसई ने कहा कि हमारा समाज मानवीय संवेदनाओं को महत्व देता है। मानव समाज के हर तबके की सेवा और मदद ही हमारे समाज का मूल उद्देश्य है। इसके लिए अध्यक्ष श्रीनारायण बीएसi ने सुंडी समाज के सभी वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवाओं का आभार व्यक्त किया है। सुंडी समाज की यह पहल केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक जिम्मेदारी का प्रतीक बन गई। यह पहल श्रद्धालुओं के लिए राहत शिविर के रूप में मददगार साबित हुई, जो सुंडी समाज की सेवा भावना को दर्शाता है।
