सीसीएसएच में नर्सिंग स्टाफ के लिए निडल स्टिक इंजूरी पर वर्कशॉप



जगदलपुर। कांटिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मंगलवार को निडल स्टिक इंजूरी पर आधारित एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में सीसीएसएच के नर्सिंग स्टॉफ एवं लैब तकनीशियनों को जरूरी जानकारी दी गई।
वर्कशॉप में नर्सिंग हेड रश्मि पाल ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से उपस्थित स्टॉफ को एनएसआई से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां दी। ट्रेनर रश्मि पाल ने बताया कि एनएसआई एक गंभीर समस्या है। विश्व भर में इस दुर्घटना से हज़ारों लोग घायल हो जाते हैं।वर्कशॉप में सावधानी बरतने लाइव डेमो भी किया गया

क्या है नीडल स्टिक इंजूरी?
निडल स्टिक इंजूरी एक प्रकार की चोट है जो तब होती है जब कोई व्यक्ति किसी सुई या अन्य तेज वस्तु से छिद्रित हो जाता है, जो किसी अन्य व्यक्ति के रक्त या अन्य शरीर के तरल पदार्थों से दूषित होता है। यह चोट आमतौर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, जैसे कि डॉक्टर, नर्स, और लैब टेक्नीशियन, को होती है, जो सुई और अन्य तेज वस्तुओं के साथ काम करते हैं।

बड़े खतरे हैं इसमें
निडल स्टिक इंजूरी के कारण होने वाले जोखिम बड़े खतरनाक हैं। इससे एचआईवी, संक्रमण हेपेटाइटिस बी एवं हेपेटाइटिस सी संक्रमण एवं रक्तजनित रोगों के संक्रमण का खतरा रहता है। निडल स्टिक इंजूरी को रोकने के लिए सुई और अन्य तेज धार या नुकीली वस्तुओं का सावधानी से उपयोग करें, सुई को सही तरीके से निपटाएं, ग्लब्स पहनें, सुई के साथ काम करते समय सावधानी बरतें, यदि चोट लग जाए, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें। यदि आपको निडल स्टिक इंजूरी होती है, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें, चोट को साफ करें और दबाव डालें, अपने रक्त का परीक्षण करवाएं, अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *