तीन दिवसीय न्याय यात्रा पहुंची जगदलपुर, उप नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर:- न्याय पदयात्रा धरना प्रदर्शन एवं रैली आज तीन दिवसीय पैदल यात्रा के दौरान लालबाग पहुंची जँहा बस्तर ग्रामीण एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज लालबाग से बस्तर विधायक छत्तीसगढ़ उपनेता प्रतिपक्ष श्री लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में आज कलेक्टर भवन पहुंचकर ज्ञापन दिया
इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष श्री सुशील मौर्य, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री प्रेमशंकर शुक्ला,पूर्व विधायक श्री रेखचंद जैन, पूर्व विधायक श्री राजमन बेंजाम, पूर्व विधायक श्री चंदन कश्यप,पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू,जिला उपाध्यक्ष श्री बालेशचंद्र दुबे, जिला सचिव नारायण बघेल,जिला सचिव श्री छविश्याम तिवारी,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, सेवा दल, आदिवासी कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एवं अन्य संघठन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे
इस विशाल पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बस्तर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है विधायक श्री बघेल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अब तक उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है, और शासन-प्रशासन द्वारा बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है
पदयात्रा के दौरान जिन प्रमुख मांगों को उठाया जा रहा है, उनमें वन अधिकार पत्र वितरण, जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल, रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती, 57 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, ऋणी किसानों का संपूर्ण धान खरीदी, बैकलॉग भर्ती, स्थानीय लोगों को रोजगार, बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक, महंगाई नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, बिजली समस्या का समाधान, मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार एवं बकाया भुगतान, सफाईकर्मियों एवं मध्यान्ह भोजन रसोइयों के वेतन में वृद्धि, बस्तर में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना, एवं राजीव गांधी आश्रय पट्टा वितरण जैसी मांगें शामिल हैं
इसके अतिरिक्त बस्तर संभाग मुख्यालय में सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल को एम्स की तर्ज पर विकसित करने, सस्ती दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, तथा ग्राम पंचायतों के विकास निधि को तत्काल जारी करने की भी मांग प्रमुख रूप से की जा रही है
बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल ने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर पूर्व में भी शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया था, किंतु अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि शीघ्र ही मांगों पर कार्यवाही नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा
