भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात



जगदलपुर भाजपा के स्थापना दिवस पर आज विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के ग्रामीण अंचलों में सोमवार का दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 85 लाख 87 हजार रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही को गृह प्रवेश भी करवाया गया।


इस व्यापक अभियान में विधानसभा क्षेत्र के दरभा ब्लाक में छोटे मावलीपदर व कोटमसर में डोम शेड निर्माण, सड़क संपर्क और सामुदायिक भवन व अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। जो बस्तर के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कोटमसर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का बस्तर के पारंपरिक रूप से साथ ही धुरवा नाचा के साथ शानदार स्वागत किया गया। लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में धुरवा नाचा ने पूरे माहौल को आकर्षक बना दिया। दरभा ब्लाक के छोटे मावलीपदर में डोम शेड निर्माण कार्य लागत 15 लाख रुपए, सीसी सड़क निर्माण मेंन रोड से सुकु घर तक लागत 10 लाख रुपए, सीसी सडक निर्माण मेंन रोड से अजय घर तक लागत 8.27 लाख रुपए सामुदायिक भवन निर्माण लागत 8.67 लाख रुपए।
ग्राम कोटमसर में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 6.50 लाख रुपए, सीसी सड़क निर्माण लागत 15.54 लाख रुपए, सीसी सडक निर्माण लागत 10.39 लाख रुपए, पंचायत भवन में शौचालय निर्माण 1.50 लाख, आश्रम शाला में शौचालय निर्माण लागत 1.50 लाख, आंगनबाड़ी में शौचालय निर्माण लागत 1.50 लाख रुपए, आंगनबाड़ी में किचन शैड निर्माण लागत 2 लाख रुपए धुरवाडेरा में सामुदायिक शौचालय निर्माण लागत 2.50 लाख रुपए एवं सेग्रीगेशन शेड निर्माण लागत 2.50 लाख रुपए कुल 85.87 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। इस दौरान
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के नव निर्मित आवास में हितग्राही परिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत गृह प्रवेश करवाया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की तहत हितग्राही चमरीन पति चितू ग्राम कोटमसर का गृह प्रवेश करवाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने हितग्राही चमरीन बाई को नए आवास के लिए बधाई दी। इस दौरान हितग्राही चमरीन बाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार करते और उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुझे अब पक्का मकान मिल गया है, बरसात में परिवार को तकलीफ नहीं होगी। कोटमसर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के 71 आवास स्वीकृत हुए हैं जिनमें 33 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं दरभा ब्लाक में कुल 9 हजार प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि उनकी सरकार बस्तर के सुदूर वनांचलों को मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि आज जनता की मांग के अनुरूप छोटे मावलीपदर में डोम शेड निर्माण, सड़कों और सामुदायिक भवन, शौचालय व अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई है। ये महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। श्री देव ने कहा पूरे विश्व व देश में कोटमसर एवं धुड़मारास की अपनी पहचान है। मावलीपदर व कोटमसर जैसे क्षेत्रों में सड़कें बनने से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से निजात मिलेगी। वहीं डोम शेड निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। कोटमसर जो विश्व में प्राकृतिक कोटमसर गुफा के नाम से विख्यात है ग्राम कोटमसर में सामुदायिक भवन, सड़क, शौचालय के साथ धुरवाडेरा में सामुदायिक शौचालय का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया है। हमारा लक्ष्य है कि बस्तर का कोई भी गांव पहुंचविहीन न रहे। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं होगी।कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूहों की बहनों को चेक का वितरण किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष मानकदई कश्यप, जिला पंचायत सदस्य संपत्ति नाग, उपाध्यक्ष हरि प्रसाद कश्यप, सरपंच गेनवती बघेल, गुड्डू, उप संरपंच लुदुरू नाग, संतोष बघेल, लखीधर बघेल, गागराराम नाग, अनंतराम कश्यप, फूलसिंह सेठिया, धर्मेंद्र ठाकुर, जयपाल प्रताप सिंह, मुन्नू सिंह, महादेव नाग, विष्णु प्रसाद, दुर्जन कश्यप, रामसिंह नाग, नीलू कुंजाम, उदय सेठिया एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, जनपद सीईओ वीरेंद्र बहादुर, बीईओ जगदीश पात्र, भाजपा पदाधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *