वार्ड में 24 घंटे से जलापूर्ति ठप


जगदलपुर। नगर निगम प्रशासन जगदलपुर द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की व्यवस्था को सुचारू करने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, फिर भी कुछ वार्ड में लगातार देखरेख के अभाव में कभी मोटर खराब हो जाने तो कभी अन्य समस्याओं के कारण लोगों को इस जल संकट से जूझना पड़ रहा है। नगर के दंतेश्वरी वार्ड में भी जल संकट के हालात बन गए हैं। वार्ड में बोर खराब होने से 24 घंटे से पानी सप्लाई ठप है। दंतेश्वरी वार्ड में बोर खराब होने के कारण बीते 24 घंटे से अधिक समय से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे वार्डवासी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। पानी नहीं मिलने से लोगों में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। दैनिक जरूरतों के लिए भी लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द बोर की मरम्मत कर पानी सप्लाई बहाल करने की मांग की है। वार्ड में कुछ स्थानों पर टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *