कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल में आईपीडी सेवा शुरू, मरीजों को भर्ती कर किया जा रहा इलाज
जगदलपुर। कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल (सीसीएसएच) में मरीजों को वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार करने की सुविधा शुरू हो चुकी है। गंभीर स्थिति में आकर भर्ती हुए इन मरीजों को सीसीएसएच के अनुभवी स्पेशियेलिस्ट डॉक्टर्स और मेडिकल स्टॉफ प्री और पोस्ट ऑपरेशन केयर की सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं।
कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल में अब ऑर्थोपेडिक, न्यूरोलॉजी और गेस्ट्रोलॉजी के मरीजों के ऑपरेशन भी शुरू हो चुके हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल में मिल रहे बेहतर उपचार और स्तरीय सुविधाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। गौरतलब है कि वर्तमान में ट्रायल के अंतिम दौर में आईपीडी शुरू होते ही 20 से ज्यादा मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों ने बताया कि सीसीएसएच की स्थापना से अब दूसरे शहरों तक पहुंचकर वहां इलाज करवाने के साथ आर्थिक और मानसिक कष्ट से मुक्ति मिल गई है। सीसीएसएच स्थापित होकर शुरू हो जाने से उन्हें खासी राहत मिली है। यही नहीं, मानसिक और आर्थिक कष्टों का सामना भी उन्हें नहीं करना पड़ रहा है।
सीसीएसएच में मिल रही ये सुविधाएं
मरीजों को कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल में उपलब्ध अत्याधुनिक उपचार सुविधा के साथ उन्हें भर्ती, परामर्श, विभिन्न टेस्ट और दवाएं रियायती दर पर मिल रही हैं। सीसीएसएच में मरीजों के इलाज के लिए अब आर्थिक बाधा नहीं है। यहां शासन की आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ हॉस्पिटल में भर्ती मरीज उठा रहे हैं, जिससे बस्तर में बेहतर सुविधाएं इसी योजना से निःशुल्क मिल रही हैं।
सुपर स्पेशियेलिस्ट डॉक्टरों की टीम तैनात
कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन व आपातकालीन चिकित्सकों की पूरी टीम तैनात हो चुकी है। कुछ दिनों में कार्डियोलॉजिस्ट भी यहीं सीसीएसएच से अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा यहां
डायलिसिस के मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। इसके लिए टेक्निकल टीम अपना कार्य कर रही है।
हार्ट के उपचार के लिए बन रहा कैथलैब
हृदयरोगियों के लिए कैथलैब का निर्माण अब अंतिम चरण पर है। कैथलैब का निर्माण पूरा होने से अब कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल में ही हृदयरोग के जटिल ऑपरेशन भी एक ही छत ने नीचे किया जा सकेगा।
