बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही
जगदलपुर:- पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जो इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ नशीली टेबलेट/कैप्सूल बिक्री करने वाले पर, कार्यवाही करने में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि दो व्यक्ति सन सिटी अटल आवाश के रोड किनारे मोटर सायकल में नशीली टेबलेट/कैप्सूल बिक्री करने ग्राहक के इंतजार में खड़ा है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो उक्त टीम के द्वारा सन सिटी अटल आवाह रोड के पास पहुंचकर घेराबंदी कर, मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना उन्होंने अपना अपना नाम 01 आशीष जार्ज पिता राजू जार्ज उम्र 23 साल पता कुम्हारपारा मां भवानी चौक जगदलपुर थाना कोतवाली जिला बस्तर, 02 डीगेश्वर देवदास उर्फ शूटर पिता हेमलाल देवदास उम्र 22 साल पता कुम्हार पारा अब्दुल कलाम वार्ड 40 शंकर मंदिर गली थाना बोधघाट जगदलपुर जिला बस्तर का होना बताया जिनके कब्जे से प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की नशीली टेबलेट 870 नग बरामद हुआ, जो बरामद हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं के संबंध में पूछताछ करने पर रखने के संबंध में कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया तथा नशीली टेबलेट बिक्री करने के लिए रखना स्वीकार करने से प्रतिबंधित अल्प्राजोलम नशीली दवाओं को धारा 21(B) NDPS एक्ट के तहत विधिवत् जप्त कर आरोपीगण आशीष जार्ज तथा डीगेश्वर देवदास को आज दिनांक 10.04.26 को
गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय विशेष न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है जहां से उन्हें जेल भेजा गया
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उनि. – अरुण मरकाम
सउनि – परिमल दस
प्र.आर. – आनंद बघेल
आरक्षक – बंसी लाल मौर्य , रंग लाल खरे ,बलराम कश्यप ,उत्तम ध्रुव,
