छत्तीसगढ़ वन कर्मचारियों का 12 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल, विभाग के काम काज हुए ठप
कवर्धा :- छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ रायपुर के प्रांतीय आह्वान पर जिला इकाई कवर्धा के समस्त वन कर्मचारी 21 मार्च से होने वाले हड़ताल में अपनी बहु प्रतिक्षित मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल हुए हैं। कर्मचारी 21 मार्च से अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल पर आ गए हैं। समस्त परीक्षेत्र के वन कर्मचारी अपने परिक्षेत्र अधिकारी के माध्यम से हड़ताल पर जाने की विधिवत सूचना छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग को दे दिए हैं। जिले के समस्त वन कर्मचारी भारी संख्या में जिला मुख्यालय के धरना स्थल दुर्गा मंदिर के पास राजमहल चौक में पंडाल लगाकर सुबह 10:00 बजे से दिन भर धरना प्रदर्शन किए। ज्ञात हो कि इस आंदोलन में वन विभाग के अर्दली,भृत्य , वन चौकीदार, वनरक्षक ,वनपाल और उप वनक्षेत्रपाल सभी कर्मचारी संगठन के साथ रहकर इस आंदोलन को सफल बनाने हड़ताल पर दिन भर डटे रहे। यह प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।

बता दें कि वन विभाग के मैदानी अमले के हड़ताल में चले जाने से वन विभाग की व्यवस्था बहुत अधिक प्रभावित हुई है। वनों की सुरक्षा अग्नि दुर्घटना से सुरक्षा वन क्षेत्र में अतिक्रमण पेड़ों की अवैध कटाई रोकने वाला वन विभाग के कर्मचारी आज से आंदोलनरत हुए हैं। जिससे वनों की सुरक्षा तथा वन्य प्राणियों की सुरक्षा, अग्नि दुर्घटना को रोकने की व्यवस्था चरमरा गई है। जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल में धरना स्थल पर जिले के वनांचल में पदस्थ दूर-दूर के वन कर्मचारी, खारा, रैंगाखर, चिल्फी, भोरमदेव, अभ्यारण्य, बोड़ला, तरेगांव, दलदली, पंडरिया, लोहारा, कुकदुर , क्षेत्र के सभी वन कर्मचारी 12 सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे है।
जिलाध्यक्ष परसराम चंद्राकर ने बताया कि जिले का कोई भी वन कर्मचारी यदि आंदोलन में शामिल नहीं हो रहा है तो उस पर संघ द्वारा कार्यवाही भी किया जावेगा। जिला सचिव गणेश ठाकुर ने सभी कर्मचारियों से प्रतिदिन 10:00 बजे धरना स्थल पर उपस्थित होकर इस अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए अपील किया है। हड़ताल में धरना स्थल पर संरक्षक कौशल साहू, जिला प्रवक्ता अरुण दुबे, कवर्धा तहसील अध्यक्ष ललित यादव बोडला तहसील अध्यक्ष निर्मला बंजारे पंडरिया तहसील अध्यक्ष विनोद भास्कर लोहारा तहसील अध्यक्ष शिव साहू सहित जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव ज्ञानेश्वर आनंद महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा बचाकर सहित सभी परिक्षेत्र अध्यक्षगण एवं ज़िले भर के वन कर्मचारी उपस्थित रहे ।
