सामान्य वन मंडल और इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान द्वारा विश्व वानिकी दिवस पर संयुक्त संगोष्ठी का किया आयोजन

बीजापुर :- वन मंडल सामान्य बीजापुर के सभा कक्ष बीजापुर वन मण्डल और इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान द्वारा विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर संयुक्त संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस आयोजन में प्रबुद्ध नागरिक और गणमान्य नागरिक शामिल रहे जिनका विभाग द्वारा सम्मान किया गया ।

नागरिकों के सम्मान के बाद वन मण्डलाधिकारी अशोक पटेल ने 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस मनाए जाने पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा वर्तमान परिस्थितियों में विकास की गतिविधियों के कारण आम जनता का ध्यान पेड़ पौधों, वृक्षो की सुरक्षा, उनके संरक्षण संवर्धन से भटक रहा है , जिससे वनों को क्षति पहुंच रही है । हम अपने भौतिक आवश्यकताओं के कारण वनों को क्षति, पेड़ पौधों का संरक्षण नही कर अपने जीवन को संकट की ओर ले जा रहे हैं । हमे जागरूक होकर अपने आस पास रहने वाले नागरिकों को जागरूक करना बहुत आवश्यक हो गया है । अन्यथा भविष्य में हमे परिणामो को भुगतने के लिए तैयार रहना होगा । इस संगोष्ठी में उपस्थित नागरिकों ने भी अपने अपने विचार साझा किया । कार्यक्रम के अंत मे सभी ने एक एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण और संवर्धन करने की शपथ ग्रहण भी गया । इस आयोजन में दोनों वनमण्डल के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *