जनहित में काम कर रही हैं भाजपा सरकारें: विधायक इंद्र कुमार साहू



अभनपुर। भाजपा के गांव चलो घर घर चलो अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू विभिन्न गांवों में पहुंचे। श्री साहू ने ग्राम भिलाई, चंपारण में लोगों के बीच जाकर उनका कुशल क्षेम पूछा और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील ग्रामीणों से की।
विधायक इंद्र कुमार साहू ने तामासानी चंपारण मंडल के ग्राम भिलाई, चंपारण पहुंचे। गांव चलो घर -घर चलो अभियान के तहत उन्होंने आम जनों से भेट मुलाक़ात कर कुशल क्षेम पूछा, तथा केंद्र, राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास, घर घर शौचालय निर्माण, हर घर नल जल कनेक्शन, महतारी वंदन, श्रम पंजीयन और अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें जरूरी जानकारियां दी। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार ने महिलाओं, गरीबों, मजदूरों, किसानों के हित मे कार्य कर सभी तबकों के जीवन स्तर में परिवर्तन लाने का काम कर रही हैं। सरकर की योजनाओं के दम पर आज लोग आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहे हैं।कर्यक्रम मे प्रमुख रूप से विवेक तिवारी सभापति जनपद पंचायत अभनपुर, शोभाराम साहू, तामासानी चंपारण मंडल अध्यक्ष, तोषण साहू महामंत्री, खिलेंद्र साहू कोषाध्यक्ष निर्मल साहू कार्यालय प्रभारी, बलराम साहू सोशल मीडिया प्रभारी, रीवान लाल यादव प्राधिकृत अधिकारी, गौतम साहू, लीलूराम साहू, ईश्वर साहू, ताराचंद तारक, भिलाई सरपंच नीलकंठ निर्मलकर, चंपारण सरपंच, अनिल साहनी, जाउंदी डगनिया सरपंच, कार्यकर्ता गोविंद राम, परस राम बेनीराम सहित अन्य कार्यकर्त्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *