तपती धूप में घर-घर पहुंच रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी पूरे बस्तर जिले में गांव चलो घर चलो और बस्ती चलो घर चलो अभियान चला रही है। भाजपा के स्थापना दिवस पर संगठन के कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर उतारने भाजपा कार्यकर्ता तपती धूप में भी जमकर परिश्रम कर रहे हैं। ग्रामीणों क्षेत्रो व शहर की सड़कों पर निकल कर भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम लोगों से संवाद कर रही है, हितग्राहियों से मुलाकात कर वरिष्ठों का सम्मान भी भाजपा द्वारा किया जा रहा है।
जिले के सभी तेरह मंडलों में गांव चलो, बस्ती चलो, घर चलो अभियान में भाजपा कार्यकर्ता पसीना बहा रहे हैं। नानगुर व नगरनार मंडल के दूरस्थ गांवों में पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ता आमजन से सघन संपर्क करते दिख रहे हैं। रविवार को पश्चिमी नगर मंडल के प्रवीरचंद्र भंजदेव शक्ति केंद्र व दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय कार्यकर्ताओं के साथ घर घर पहुंचे और उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित भी किया। पूर्वी नगर मंडल के चंद्रशेखर आजाद शक्ति केंद्र में सुधीर पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में कार्यकर्ताओं ने बस्ती चलो घर चलो अभियान पूरा किया। इस मौके पर सफीरा साहू, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, मनोहर दत्त तिवारी, राकेश तिवारी, संतोष बाजपेयी, दिगंबर राव, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, गीता नाग, मीना साहू, सूर्यभूषण सिंह, राजा यादव, अविनाश गौतम, ब्रिजेश शर्मा, रौशन झा, अभिषेक पिंटू साव, अभिषेक तिवारी, विनोद पाण्डेय, दिलीप सुंदरानी, बृजेश कपूर, आनंद झा, पार्षद यशवंत ध्रुव, चंद्रमौली राव, नीलम यादव, अभिषेक साहू, नागेश्वर राव, संतोष पांडे, घनश्याम बघेल पप्पू कश्यप, शेखर साहू, रमेश नायडू, दंतेश्वर राव, श्वेता बघेल, प्रफुल्ल पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
