सीआरपीएफ 212 बटालियन में विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर रक्त दान का आयोजन किया गया।

जगदलपुर:- बल मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार आज दिनांक 14-06-2026 को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया जिसका थिम (“One Drop of Humanity. Give Blood, Sve lives”) “मानवता की एक बूँद। रक्त दान करें, जीवन बचाएँ” था। इस कार्यक्रम के दौरान 212 बटालियन मुख्यालय में उपस्थित अधिकारी, अधिनस्थ अधि०, जवानो ने “शपथ” लिया।

इस अवसर पर केरिपुबल, रेंज कोन्टा के संबद्ध 217 बटालियन, कोन्टा मे, श्री राजेश पाण्डेय, पुलिस उप महानिरीक्षक, (परिचालन) रेंज कोटा के दिशानिर्देश और श्री विजय शंकर, कमाण्डेन्ट-217 बटालियन की अगुआई में, 212, 217 व 218 बटालियन तथा रेड क्रॉस सोसाइटी ने साथ मिलकर बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया और लगभग 65 कार्मिको (अधिकारियो/कार्मिको) ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिसमे 212 बटालियन के 17 कार्मिको (अधिकारियो/कार्मिको) द्वारा रक्त दान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राजेश पाण्डेय, पुलिस उप महानिरीक्षक, (परिचालन) रेंज कोन्टा द्वारा किया गया और वहाँ पर उपस्थित सभी अधिकारीयो व जवानो को विश्व रक्तदाता दिवस पर निर्देशन दिये कि “आप सभी अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों, सहयोगियों और जनता को नियमित, स्वेच्छिक अवैतनिक रक्तदान की अवश्यकता के बारे मे जागरूक करें तथा सभी से अनुरोध किया की जब भी कभी, किसी को रक्त की जरूरत होगी, बिना किसी लोभ के और बिना किसी भेदभाव के रक्तदान करे, आपकी एक बूँद रक्त से किसी की जान बच सकती है”।

इस कार्यक्रम के दौरान डॉ बिनोद कुमार टोपो, सी.एम.ओ. (एस.जी)/ कमाण्डेन्ट चिकित्सा 50 बटालियन, श्री अरविद कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी रेंज कोन्टा, श्री विरेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 217 बटालियन, श्री दिनेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 212 बटालियन, श्री नीरसिंह मिणा, द्वितीय कमान अधिकारी 217 बटालियन, श्री गौरव शर्मा, उप कमाण्डेन्ट 212 बटालियन तथा अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के अंत मे रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सभी रक्तदाता को प्रमाण पत्र दिया गया और उपस्थित सभी को जलपान कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *