12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 की भव्य तैयारी


कवर्धा,,,मैकल श्रेणी के समीपस्थ बोड़ला ब्लॉक के ग्राम जैतपुरी (रामचुवा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी चल रही हैं।
यहां बाल योग शाला ग्राम जैतपुरी रामचुवा के योग साधकों द्वारा विश्व योग दिवस के सामान्य योग प्रोटोकाल की नि: शुल्क रूप से तैयारी कराए जा रहे हैं, बाल योग शाला में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक हरिराम साहू द्वारा प्रातः 5:30 बजे से 6:30 बजे तक विश्व योग दिवस में समिल्लित योगासनों का अभ्यास कराए जा रहे हैं। उन्होंने कबीरधाम जिला के समस्त नागरिकों को 21 जून को अधिक से अधिक संख्या में अपने क्षेत्रो में आयोजित योग कक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपील किया।
उन्होंने बताया की 21 जून 2026 का योग थीम Yoga For Healthy Ageing
स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग हैं।यह थीम आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रखा गया हैं।
योगाचार्य ने बताया की योग हमारी महान भारतीय ऋषि परंपरा का पूरी दुनिया को अनमोल उपहार हैं,जो तन, मन और आत्मा को संतुलित एवं स्वस्थ रखने की वैज्ञानिक पद्धति हैं।
आज की तेज रफ्तार जीवन शैली में योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का आधार हैं,बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन का भी आधार बन चुका।
हम सबके लिए गर्व का विषय हैं कि भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में स्वीकार किया। और आज पूरे विश्व भर एक साथ 21 जून को विश्व योग दिवस मनाते हैं।
बाल योग शाला में प्रतिदिन प्रार्थना,योगासनों में ताड़ासन,वृक्षासन त्रिकोण आसान, वज्रासन सहित कपालभाती ,अनुलोम विलोम प्राणायाम एवं ध्यान कराते हैं।
इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारी जोरों से चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *