शाला प्रवेश महोत्सव
जगदलपुर :- शासकीय हाई स्कूल केवरामुंडा शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला कुम्हारपारा में आज दिनांक 16/6/26 को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। विदित हो कि प्राथमिक शाला उच्च प्राथमिक शाला एवं हाई स्कूल एक ही कैंपस में होने के कारण शाला का संचालन दो पालियों में होता है प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाएं सुबह की पाली 7:30 से 11:30 बजे में संचालित होती हैं एवं हाई स्कूल 12 से 5 बजे की पाली में संचालित होती है । शाला समयानुसार नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस आयोजन में छात्रों को पुस्तक वितरण करते हुए पालकों का स्वागत कर बच्चों को शाला में भेजने हेतु प्रेरित किया गया। संस्था के प्राचार्य श्रीमती ज्योत्सना मिश्रा ने पालकों , छात्र – छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उत्साह वर्धन किया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शाला अप्रवेशी न रहे। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शाला के smc
सदस्यों की गरिमा मई उपस्थित के बीच संपन्न हुई।
