बारिश के हालात से निपटने महापौर संजय पांडेय ने कसी कमर



जगदलपुर। बारिश के दौरान जगदलपुर में उपजने वाले हालातों से निपटने के लिए महापौर संजय पांडेय ने कमर कस ली है। वर्षा पूर्व नगर में व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करने महापौर संजय पांडे लगातार विभिन्न वार्डों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को प्रवीर वार्ड क्रमांक-1 के दूरखुट्टा गली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में जर्जर हो चुकी नाली और सड़क देखकर, निगम के अधिकारियों को नई नाली और सड़क की कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान महापौर संजय पांडे ने जल भराव की स्थिति को देखते हुए एक नालियों को बालीकोंटा जा रही सीवर की बड़ी नालियों से जोड़ने के निदेश दिए।


महापौर संजय पांडे ने दूरखुट्टा गली में सीसी सड़क की जगह बीटी सड़क निर्माण के लिए आधिकारियों को निर्देशित किया है। इससे पहले उन्होंने नगर निगम कार्यालय के एमआईसी सभा कक्ष में इंजीनियर विमल सिंह गोयल के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्डों में संचालित निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में महापौर संजय पांडे ने वार्डो में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति, कार्य प्रारंभ की स्थिति तथा निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही महापौर ने अप्रारंभ कार्यों को संबंधित ठेकेदारों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ करने तथा प्रगतिरत कार्यों को वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
महापौर संजय पांडे ने इस अवसर पर कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा कर उनकी प्रगति सुनिश्चित की जा रही है। निर्माण कार्य समीक्षा में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, पार्षद श्याम सुंदर बघेल, गायत्री बघेल, माया नायक, कोमल सेना, शेख जाहिद हुसैन, इंजीनियर प्रवीण पोयाम, पूरण देवांगन सहित वार्डो में निर्माण कार्यों से संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *