देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य परसुकमा जिले में होगा पत्रकार सम्मान समारोह


सुकमा- शबरी माता जनकल्याण सेवा समिति द्वारा देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम में सभी पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को भी विशेष सम्मान ने नवाजा जाएगा।
सुकमा जिला मुख्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भीदेवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम के संबंध में बताया गया कि देवर्षि नारद केवल एक पौराणिक चरित्र नहीं ,बल्कि संवाद और सूचना के आदर्श हैं। वे देवताओं और असुरों दोनों से संवाद करते थे और उनकी बातों पर हर वर्ग भरोसा करता था। उन्हें “ब्रह्मांड का पहला पत्रकार “भी कहा जाता है। देश के प्रथम समाचार-पत्र उदंत मार्तण्ड के प्रथम पृष्ठ पर नारद जी का उल्लेख किया जाता था। वे उस दौर में भी प्रखर संवाददाता के रूप में जाने जाते थे।

होगा पत्रकारों का सम्मान
आधुनिक दौर में भी लोकतंत्र के प्रमुख स्तंभ के रूप में पत्रकारिता अपने – अपने स्तर पर उत्तरदायित्व कर लोक जागरण अभियान में लगी है। देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में पत्रकार सम्मान समारोह दिनांक 21.06.2026 दिन- रविवार, समय- सुबह 10:00 बजे से स्थान- विवेकानंद सभा कक्ष सुकमा में आयोजन होगा जिसमें मुख्य अतिथि मा. श्री आनंद सिंह राजपुरोहित जी (DIG CRPF SUKMA) एवं मुख्य वक्ता माननीय श्रीमती प्रियंका कौशल जी, वरिष्ठ पत्रकार, संपादक एवं लेखक रायपुर (छ0ग0), विशिष्ट अतिथि सुश्री दीपिका सोरी जी (महिला आयोग सदस्य रायपुर), श्री सुखसागर वारे जी (जिला जनसंपर्क अधिकारी सुकमा), एवं श्री राजेन्द्र पीसा जी(जिला अध्यक्ष छ0ग0 श्रमजीवी पत्रकार संघ सुकमा) की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *