मनरेगा अंतर्गत कुल 56 कार्यों के लिए 350.29 लाख रुपये की मिली स्वीकृति

दंतेवाड़ा :- जिले में मनरेगा अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर वर्ष 2021-22 के लिए कुल56 कार्यों के लिए 350.29 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें जिले के गीदम विकासखण्ड अंतर्गत ग्रामपंचायत समलूर एवं मुचनार में पूना माड़ाकाल अन्तर्गत भूमि समतलीकरण करने के 2 कार्यों के लिए 1.26 लाख, विकासखंड कटेकल्याण अंतर्गत के ग्राम पंचायतों में मनरेगा अन्तर्गत श्रम मूलक एवं हितग्राही मूलक कार्य, ग्राम गाटम, बड़े गुडरा में मनरेगा अंतर्गत कार्यालय संचालक उद्यान के द्वारा प्रस्तुत प्राक्कलन के अनुसार ड्रेगन फ्रूट् एवं कटहल अन्य पौधा रोपण, के 22 कार्यों के लिये 132.36 लाख, विकासखंड कुआकोण्डा अंतर्गत के ग्राम पंचायतों में मनरेगा अंतर्गत श्रम मूलक एवं हितग्राही मूलक कार्य के 32 कार्यों के लिए 216.67 लाख रुपये की राशि स्वीकृत प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *