पुजारी से मारपीट की घटना की विहिप ने की निंदादोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
जगदलपुर:- बाजू में परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुजारी से मारपीट एवं हंगामा किए जाने की घटना की विहिप ने कड़ी निंदा की है. विज्ञप्ति में कहा गया कि पूजा-अर्चना और धार्मिक आस्था के केंद्र मंदिर में घुसकर पूजारी के साथ मारपीट एवं महिलाओं के साथ धक्का मुक्की जैसी हिंसक घटना न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि समाज की धार्मिक भावनाओं को भी आहत करती है।
विहिप घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है. वही प्रशासन से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। विहिप ने नागरिकों से भी से भी अपील करते शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की. घटना स्थल पर मंदिर के पुजारी मंदिर में सेवा करने वाली महिलाएं विश्व हिंदू परिषद सह प्रांत मंत्री रवि ब्रह्मचारी अर्जुन परिहार विभाग सह मंत्री श्रीनिवासन रेड्डी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबिता मंडावी
समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
