यातायात नियमों से खिलवाड़ पड़ा भारी, स्टंटबाजों पर चला पुलिस का डंडा

बीजापुर :- सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस बीजापुर द्वारा स्टंटबाजी, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तथा वाहनों में अवैध ब्लैक फिल्म लगाने वालों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस बीजापुर द्वारा स्टंटबाजी एवं अवैध ब्लैक फिल्म लगाने पर ₹4,000 तथा भैरमगढ़ पुलिस द्वारा स्टंटबाजी करने पर ₹3,000 का चालान किया गया। इस प्रकार कुल ₹7,000 की चालानी कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन से अवैध ब्लैक फिल्म भी हटवाई गई।
यातायात पुलिस बीजापुर आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील करती है कि स्टंटबाजी रोमांच नहीं, बल्कि जानलेवा जोखिम है। सड़क को करतब दिखाने का मंच नहीं, बल्कि सुरक्षित आवागमन का माध्यम बनाएं। यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान से जुड़कर स्वयं, अपने परिवार और समाज को सुरक्षित बनाने में सहभागी बनें।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार लगातार एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यातायात पुलिस बीजापुर
“आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प – सुरक्षित यातायात, जनभागीदारी से ही संभव।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *