चोरी के आरोप में महिला गिरफ्तार

जगदलपुर :-  कोतवाली पुलिस ने रविवार को नगर के अलग-अलग स्थान में चोरी की घटनाओं में शामिल महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार जेल भेजा है बताया गया कि ज्ञात हो कि 22 जुलाई को पथरागुडा निवासी प्रार्थिया के घर में सुबह करीबन 8 बजे एक लेडीज पर्स और मोबाइल फोन चोरी हुई थी. इसी प्रकार नगर के अन्य जगहों पर भी चोरी की वारदात सामने आई थी. पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की. विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीव्ही फूटेज का अवलोकन किया गया.
पाया गया कि एक महिला 2 बच्चों को लेकर शहर में घूम घूम कर घरों में चोरी कर रही है. सुराग मिलते ही पुलिस ने आरोपिता
अंजली उर्फ़ माधुरी मोदी पति टेनू मोदी उम्र 32 साल निवासी तितलागढ ईटा भट्टी पारा जिला बलांगीर ओड़िशा हाल डिमरापाल
को गिरफ्तार किया.
पूछताछ करने पर आरोपिया ने इंद्रावती पुल के नीचे पर्स में 5 नग मोबाइल छुपा के रखना स्वीकार किया.अन्य मोबाइल भी अन्य स्थानों से चोरी करना बताई. पुलिस ने चोरी का सामान जाप कर लिया है. आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल दाखिल किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *