संलग्नीकरण खत्म करने के मंत्री के आदेश को अवर सचिव ने दिखाया ठेंगा



बकावंड। विकासखंड बकावंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन को उनके ही अधिकारी बट्टा लगा रहे हैं। वर्षों से अटैचमेंट का सुख भोग रहे शिक्षकों को उनके मूल पदास्थपना वाली जगह पर भेजने संबंधी सरकार के आदेश को अब उनके विभाग के ही अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं।
शिरीषगुड़ा में पदस्थ प्राचार्य को महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में पदस्थ किया गया है, जो सरकार के अटैचमेंट सिस्टम को खत्म करने संबंधी आदेश की खुली अवहेलना है। विदित हो कि शिक्षक अविनाश दानी कई वर्षों से महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में संलग्न होकर ओपन परीक्षा प्रभारी बना दिए गए थे। इसमें उन्होंने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी थीं। संयुक्त संचालक शिक्षा एचआर सोम ने उन्हें अन्यत्र पदस्थ किया था। अब फिर सरकार के आदेश की अवहेलना करते हुए उन्हें पुनः उसी स्कूल में संलग्न कर दिया गया है। इस नए आदेश को लेकर स्थानीय लोगों में आश्चर्य है कि ऐसे भ्रष्ट लोगों को क्या शिक्षा विभाग प्रश्रय दे रहा है?
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी आदेश के अनुसार अवर सचिव आरपी वर्मा छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर श्री दानी को पुनः महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला जगदलपुर में संलग्न कर दिया गया है।

क्या है आदेश दिखवाता हूं l
अवर सचिव द्वारा जारी आदेश का अध्ययन करने के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
एचआर सोम,
संयुक्त संचालक शिक्षा, बस्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *