भोरमदेव मे ज्वाईन हैण्डस् का भण्डारा 3 अगस्त को



कवर्धा,,,सावन सोमवार 03अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोजन भंडारे का आयोजन किया गया है जहाँ सुबह 5 से 7 बजे तक चाय-नाश्ता और साढ़े 7 बजे से शाम 6 बजे तक भरपेट भोजन की व्यवस्था रहेगा
काँवरियो के लिए भी भण्डारा मे रहेगा भोजन की व्यवस्था
ज्वाईन हैंण्डस् के सदस्यों ने बताया की सावन के सोमवार को अमरकंटक एवं अन्य स्थानो से भोरमदेव तक पदयात्रा मे आने वाले भक्तों के लिए भोजन की विेशेष व्यवस्था किया गया हैं खास कर काँवरियो एवं सोमवार को व्रत करने वालो का भी ध्यान रखा जावेगा।
भोरमदेव शिव मंदिर मे प्रति वर्ष सावन माह मे लगभग 4 से 5 लाख श्रंद्धालु शिव शंकर की पूजा व दर्शन करने पहूचते हैं जिसके लिए समाजसेवी संस्था ज्वाईन हैंण्डस् द्वारा विगत 15 वर्षों से भण्डारा का आयोजन किया जा रहा है।इस वर्ष दो रविवार को भी बम यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था है।


अब तक लाखो श्रद्धालु को इस भण्डारे का लाभ मिला
दो रविवार एवं चार सावन सोमवार को रहेगा भंडारा
इस वर्ष संस्था की ओर से प्रत्येक सोमवार यानि 03, 10, 17 एवं 24अगस्त को भोरमदेव पहूचने वाले पदयात्री, कांवरिया, एवं दर्शनार्थियों के भरपेट भोजन की व्यवस्था रहेगा। ज्वाइन हैण्डस् परिवार इस वर्ष भी बोल बम पद यात्रियों के रविवार शाम की खाने की परेशानियों को देखकर दुसरे और तीसरे रविवार को भी शाम 6 से रात्रि 9 बजे तक कांवरियों केलिए भर पेट भोजन की व्यवस्था कर रहें हैं
हमारा एक ही उद्देश्य बाबा भोरमदेव के दरबार से कोई भूखा ना जाए.
छत्तीसगढ़ सहित अनेक राज्यों आते हैं शिवभक्त

ऐतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व के छत्तीसगढ़ के खुजराहो के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर मे भोले नाथ के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहित अनेक राज्यों एवं विदेशों से भक्तगण भोरमदेव आते हैं बाबा के दर्शन पश्यात ज्वाइन हैण्डस् के भंडारे में शुद्ध एवं सात्विक भोजन प्रसाद खाकर खुश हो जाते हैं। अब तक इस भंडारे में पॉच लाख से अधिक भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर चुके हैं।
दिव्यांगों के लिए है विशेष व्यवस्था
भोरमदेव के मंदिर परिसर मे दिव्यांगों के लिए विलचेयर की व्यवस्था के साथ भंडारा स्थल मे कुर्सी टेबल पर बैठकर भोजन करने की व्यवस्था है साथ मे सीनियर सिटीजनो का भी विशेष ध्यान रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *