जुआ फड़ पर रेड, दर्जन भर सपड़ाएनगदी समेत ताश पत्ती जप्त



जगदलपुर:- बोधघाट पुलिस ने बिजी रात शहर के अलग-अलग क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों आकाश नगर चौक व पानी टंकी के पास चल रहे फड़ में जुआ खेल रहे 12 जुआरियों क़ो दबोचा. उनके कब्जे से नगदी रकम,मोबाइल व मोटर साइकिल सहित कुल 536080 (पांच लाख छत्तीस हजार अस्सी रुपये) का माल जप्त किया गया.
मुखबिर की सटीक सूचना पर पैथर व पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर अचानक दबिश दी. पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ा गया. तलाशी के दौरान नकद 44080 रुपये, 52 पत्ते ताश 02 सेट व 02 नग दरी,12 नग चालू मोबाइल फोन 01नग बुलेट, 01 नग पल्सर एन. एस. व 01 नग एक्टिवा जब्त किए गए.

नाम आरोपी
अशोक पाठक, निवासी शांतिनगर
मुकेश हिडमा आकाश नगर, अभिषेक दास शांतिनगर वार्ड, शौर्य बघेल राजीव गांधी वार्ड, विशाल साव, शालेम कुमार, राहूल गुप्ता, भरत सिह राजीव गांधी वार्ड,निखिल कुमार शांतिनगर वार्ड, रिटिश, आकाश साव राजीव गांधी वार्ड तथा विवेक साव निवासी राजीव गांधी वार्ड.

कानूनी कार्रवाई:

सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम (Public Gambling Act) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना जारी है ताकि इस अवैध नेटवर्क के मुख्य सरगना का पता लगाया जा सके।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी / कर्मचारी*

  • इस सफल छापेमारी की कार्रवाई में मुख्य रूप से थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक
    श्री सुमित चंद्रा
    उप-निरीक्षक लोकेश्वर नाग ,
    स. उ. नि. दिनेश उसेंडी और उनकी टीम के प्रधान आरक्षक सुनील मनहर, अखिलेश नाग, लखेश्वर बघेल, आरक्षक युवराज ठाकुर, कामदेव दर्रो,संदीप राणा, विद्या भूषण, चालक मानकू कोर्राम तथा पैंथर टीम01 व टीम02 शामिल रहे, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के लिए जिला पुलिस अधीक्षक महोदय ने पूरी टीम की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *