मैराथन हेतु रेड रिबन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
जगदलपुर:- शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जिला बस्तर जगदलपुर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर एवं राज्य एन.एस.एस अधिकारी रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में मैराथन हेतु रेड रिबन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 31.08.2026 सोमवार को सुबह 11:00 बजे से सभागार बी.एड. भवन कालीपुर कैंपस में आरम्भ किया गया। इस प्रतियोगिता में 12 से अधिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आड़ावाल से अमर बघेल ,सेवक नाग। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकावण्ड से हर्ष कुमार बघेल, गणेश बघेल। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तर से पूर्वी ठाकुर ,दीपशिखा सेठिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाटलोहंगा से प्रेरणा ठाकुर , चंद्रिका ठाकुर । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मावलीभाटा से चैतराम, उर्मिला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव बकावंड से मोनिका कश्यप, हिरामनि कश्यप।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किलेपाल से शोभाराम भास्कर, दिनेश कुमार पोडियम।शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर से सिम्मी कुमारी, भिवीता देवांगन। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नानगुर से रघुराम नेताम, रूद्र सिंह कश्यप। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तीतरगांव से दीपिका ठाकुर, हिना मौर्य ।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आसना से शिबोराम बघेल, सुमनी नाग। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहंडीगुड़ा से पदमा बघेल, अजंती कश्यप ।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदबहार से भूमिका मौर्य, तनिष कश्यप। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठियागुड़ा से राजेश पोडियामी, राजकुमार कश्यप। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोकापाल से चेतना तिवारी, साक्षी कश्यप ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भुवनेश्वर साहू, कार्यक्रम अधिकारी शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जिला बस्तर ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीतू मंडावी , रेड रिबन राज्य नोडल अधिकारी छत्तीसगढ़, राज्य एड्स नियंत्रण समिति,श्री मुकुंद दीवान सुपरवाइजर एवं श्री गिरीश धनका उपस्थित रहे एवं मुख्य अतिथि एवं सहयोगियों का पुष्प गुच्छों से स्वागत किया गया और उन्होंने समस्त स्वयंसेवकों को एच.आई.वी एवं एड्स के प्रति जागरूकता और उसमें हो रहे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम से अवगत कराया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जिला बस्तर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.संजीवन कुमार भूआर्य ने किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठक, बस्तर सुश्री मौसमी बिस्वास उपस्थित रहें।कार्यक्रम अधिकारियों में डॉ.भुवनेश्वर साहू, कार्यक्रम अधिकारी शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जिला बस्तर, श्री चंद्रकांत देशमुख शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस बकावण्ड, बस्तर, श्री प्रमोद कुमार मरावी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदबहार। श्रीमती रीना आईजक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तर, श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर, श्री मासूराम मंडावी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठियागुड़ा, श्री हिरेंद्र तिवारी,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोकापाल,श्रीमती सरोज पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहंडीगुड़ा, सुश्री रूपा यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तीतरगांव श्रीमती जयंती मंडन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आसना,श्री विजय चंद्राकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नानगुर,
उग्रेश कुमार शोरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मावली भांटा।डॉ. नीतू मंडावी , रेड रिबन राज्य नोडल अधिकारी छत्तीसगढ़, राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा अपने कर कमलों से विजेताओं में प्रथम स्थान भूमिका मौर्य एवं तनिष कश्यप , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदबहार को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि दिया गया ₹1500; द्वितीय स्थान राजकुमार कश्यप, राजेश पोडियामी,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठियागुड़ा एवं दीपशिखा सेठिया,पूर्वी ठाकुर,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तर को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि ₹1000 दिया गया एवं तृतीय स्थान सिम्मी कुमारी एवं भिविता देवांगन शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि ₹750 दिया गया।
