बस्तर की ज्ञानगुड़ी से ने तराशे चमकते हीरे
जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित निशुल्क ज्ञानगुड़ी कोचिंग से फिर चार युवाओं ने पहले राउंड की ही काउंसलिंग में एमबीबीएस की सीट पा ली। इनमें से समीर मरकाम और गीतेश्वरी सलाम को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल, कुमारी कृष्णा सेन को कांकेर मेडिकल कॉलेज और खुशबू बिस्वास को रायपुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल गया है।
इन यंगस्टर्स ने कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा से मुलाकात की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने युवाओं को टैबलेट गिफ्ट किए और अच्छे से पढ़ाई पूर्ण कर बस्तर में ही सेवा देने की अपील की एवं शिक्षकों को पेरेंट्स को बधाई दी। युवाओं कलेक्टर से गिफ्ट में टैबलेट पाकर खुशी जाहिर की एवं कहा कि पढ़ाई में अब बहुत सुविधा मिलेगी। युवाओं ने कहा कलेक्टर से प्राप्त टिप्स को ध्यान में रखकर पूरे वर्ष पढ़ाई की, जिसके परिणाम एमबीबीएस सीट के रूप में मिली।उल्लेखनीय है कि बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा लगातार ज्ञानगुड़ी में अपना मार्गदर्शन देते रहे हैं। कलेक्टर आकाश छिकारा अपनी पढ़ाई और यूपीएससी की तैयारी की पिन प्वाइंट जानकारी बच्चों को लगातार देते रहते हैं जिसके परमें 90 में से 50 बच्चों ने नीट क्वालीफाई किी और उनमें से चार बच्चों ने पहले ही राउंड में एमबीबीएस सीट प्राप्त कर ली। ज्ञानगुड़ी जबसे खुली है, तबसे वह बस्तर के युवाओं और बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार कामयाबी दिलाती आ रही है। यहां के बच्चे मेट्रो सिटी की बराबरी कर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक कर हैं। अब ज्ञानगुड़ी का विस्तार कर बस्तर कलेक्टर ने सीसी, व्यापम रेलवे, बैंकिंग आदि की भी निःशुल्क कोचिंग प्रारंभ करवाई है। इस अवसर पर दीप्ति कलेक्टर हीरा गवर्ना, ज्ञानगुड़ी प्रभारी अलेक्जेंडर एम चेरियन, जी. श्रीनिवास राव, मनीष श्रीवास्तव, संजीव बिस्वास भी उपस्थित रहे।
