आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नेतानार का निरीक्षण



जगदलपुर संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, बस्तर संभाग एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बस्तर द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर नेतानार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संस्था में संचालित ओपीडी सेवाओं, प्रयोगशाला सेवाओं, औषधि भंडारण एवं वितरण व्यवस्था, प्रसव कक्ष, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए लैब में उपलब्ध सुविधाओं एवं जांच संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा औषधियों के रखरखाव एवं वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। औषधियों की उपलब्धता, एक्सपायरी डेट एवं स्टॉक रजिस्टर का नियमित संधारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रसव कक्ष की साफ-सफाई, आवश्यक उपकरणों एवं प्रसव संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। संस्थागत प्रसव एवं गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं समय पर रेफरल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा टीकाकरण, परिवार कल्याण, मलेरिया नियंत्रण, क्षय नियंत्रण, कुष्ठ रोग नियंत्रण, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, सिकल सेल जांच एवं परामर्श, आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड आदि के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गई एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी सी.मैत्री, डीपीएम रीना लक्ष्मी, एनएक्यूएएस के नोडल अधिकारी मनीष नायक, महेंद्र पांडे, खंड चिकित्सा अधिकारी आरएस भंवर, श्रीनाथ नाग, सुपरवाइजर नरेश मरकाम, शिव भंडारी, एलएचवी तुलावती नागेश, नेत्र सहायक अधिकारी सुंदरलाल मरकाम, सीएचओ लाजवंती नाइक, आरएचओ लोकनाथ नाग, वनिता नाग, गणेश नाग तथा नेतानार के पंच, सरपंच और मितानिन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *