दीक्षारम्भ कार्यक्रम के अंतर्गत MATS University के योग विद्यार्थियों का ज्ञानदर्शन योग आश्रम भ्रमण
रायपुर। MATS University के योग विभाग द्वारा दीक्षारम्भ कार्यक्रम के अंतर्गत M.A. Yoga के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए भिलाई स्थित ज्ञानदर्शन योग आश्रम का शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक भ्रमण आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने योगदर्शन एवं ज्ञान-विमर्श, कर्मयोग साधना, योगनिद्रा, भजन एवं कीर्तन तथा हठयोगाभ्यास जैसी विविध गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। इसके अतिरिक्त, जीवन-मूल्यों तथा योग को दैनिक जीवन में समाविष्ट करने से संबंधित एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को योग की व्यावहारिक, आध्यात्मिक एवं जीवनोपयोगी अवधारणाओं से परिचित कराना था। विद्यार्थियों ने आश्रम के शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण में योग-साधना का अनुभव प्राप्त किया तथा योग के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्षों के मध्य संबंध को समझा। यह कार्यक्रम डॉ. राघव कुमार वर्मा तथा योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, कुलसचिव गोकुला नंदा पंडा, कुलाधिपति गजराज पगारिया, महानिदेशक प्रियेश पगारिया तथा शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
