संवेदनशील विधायक किरण देव की पहल पर आस्था को मिलेगा नया आयाम



-सुमीत महापात्र-
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व व अथक प्रयास से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बयार बह रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनता की मांग के अनुरूप चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनभावनाओं के साथ जनमानस की मांग के अनुरूप हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विधायक कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी सुमीत महापात्र ने जानकारी दी है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के प्रयास से एक और बड़ी सौगात मिली है।विधानसभा क्षेत्र में माता गुड़ी एवं मंदिरों के उन्नयन एवं स्वागत द्वार विकास कार्य के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण से 200 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिससे हमारी मातागुड़ी एवं मंदिरों का विकास कार्य जल्द प्रारंभ होगा। बस्तर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की पहल एवं प्रयास से लगातार मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों का उन्नयन कार्य किया जा रहा है। बस्तरवासियों की वर्षो की मांग पर लगातार कार्य किये जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बताया कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के आमागुड़ा चौक एवं धरमपुरा में 20 लाख की लागत से भव्य एवं सुंदर स्वागत द्वारों का निर्माण कार्य किया जाएगा। साथ ही विभिन्न मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों का उन्नयन व विकास कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी से मांग की गई थी। मांग को गंभीरता से लेते मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर विकास प्राधिकरण से स्वागत द्वार एवं विभिन्न मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों के उन्नयन एवं विकास के लिए 200 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा है कि देवगुड़ी, मातागुड़ी और मंदिरों से हमारी आस्था जुड़ी है और हम सभी का भावनात्मक जुड़ाव है। क्षेत्र की जनता का मातागुड़ी एवं देवगुड़ी पर गहरा विश्वास एवं आस्था निहित रहती है। इनके विकास और सौंदर्यीकरण के लिए जनभावनाओं और आस्था को देखते हुए जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 200 लाख रुपए की राशि स्वीकृत बस्तर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत की गई है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में नगरनार मंडल, दरभा मंडल, नानगुर मंडल एवं नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों के उन्नयन व विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र की जनता, एवं भक्तजनों में काफी हर्ष व्याप्त है। क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित मांगों पर लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारे संवेदनशील एवं उर्जावान विधायक किरण सिंह देव जनभावनाओं को लेकर सजगता के साथ क्षेत्र का हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता की आस्था एवं विश्वास और भावनाओं को लेकर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सैकड़ों मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों का उन्नयन व विकास कार्य करा रहे हैं। साथ ही जगदलपुर में आमागुड़ा चौक एवं धरमपुरा में भव्य स्वागत द्वार का निर्माण किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बस्तर विकास प्राधिकरण से विभिन्न माता गुड़ी, देव गुड़ी एवं मंदिरों के उन्नयन व विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण लता उसेंडी को सहृदय धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश हर क्षेत्र में लगातार विकास कर रहा है। हमारे सभी मांगों को लेकर गंभीरता से लेते हुए पूरा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *