वृक्षारोपण अभियान आज


जगदलपुर। पर्यावरण संरक्षण और शहर को हराभरा बनाने के संकल्प के साथ नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा “एक पेड़ मां के नाम 3.0” अभियान के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 10 सितंबर को सुबह 8:30 बजे जनजातीय गौरव वाटिका, कुम्हड़ाकोट के सामने आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप करेंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, नगर पालिका निगम सभापति खेमेंसिंह देवांगन सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सहभागी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *