बिजली बिल भरने के बाद भी कनेक्शन काटने का खेल



जगदलपुर सुशासन सरकार में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का खमियाजा अब आम लोग भुगत रहे हैं। ज्यादा बिल वाले उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग मेहरबान है वहीं आम आदमी की छोटे छोटे बिल बकाया रहने पर बिजली विभाग कनेक्शन काट रहा है। दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि एएक महीने के करीब 500 रुपए का बिल न भर पाने के कारण बिजली काट दी जा रही है फिर लाइन जुड़वाने के लिए कई बार विद्युत विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।एक भुगतभोगी ने बताया कि उसका बिजली बिल दो हजार का था। लाइन कटने पर मैने रकम जमा की तो दो घंटे पश्चात कनेक्शन फिर से जोड़ दिया गया। अब एक सप्ताह पश्चात पुनः लाइन कटने पर जब विभाग में पता किया गया तो जानकारी मिली कि ये सब रायपुर से ही जोड़ने काटने का खेल चलता है। लेकिन बिल जमा के बाद भी काटने का कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि आपकी जमा रकम रायपुर में अपडेट नहीं हुई है इसलिए पुनः बिजली काट दी गई है। अब हैरानी इस बात को लेकर है कि उपभोक्ता सीधे कार्यालय में रकम जमा करे तो भी आपके खाते में बिल जमा नहीं किया जाता है और अपडेट नहीं हुआ करके काट दिया जाता है, वहीं लाखों के बकाया बिल को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि शहर के कई नामी व्यापारी सरकारी अधिकारी एडजस्टमेंट का सहारा लेकर विद्युत व्यवस्था का पूरा लाभ ले रहे हैं, गरीब व्यक्ति स्मार्ट मीटर से परेशान नहीं है विभाग की कारगुज़ारी से परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *