अभियंता दिवस के अवसर पर नगर निगम के अभियंताओं का सम्मान

जगदलपुर अभियंता दिवस के अवसर पर आज नगर पालिक निगम जगदलपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में माननीय महापौर जी द्वारा नगर निगम में कार्यरत अभियंताओं को सम्मानित कर अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर शहर के विकास एवं निर्माण कार्यों में अभियंताओं द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई।

सम्मान समारोह में कार्यपालन अभियंता श्री गोपाल भारद्वाज, सहायक अभियंता श्री अमर सिंह, श्री गगन वासन, श्री दीपांशु देवांगन , श्री धर्मेंद्र मिश्रा उप अभियंता श्री दिलीप मरकाम, श्री अशोक कोर्राम, श्री प्रवीण पोयाम,मुग़ल किशोर साहू ,अमन नेताम ,योगेश पांडे उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। समारोह में लोक निर्माण विभाग की सभापति श्री निर्मल पाणिग्रही, स्वास्थ्य विभाग के सभापति श्री लक्ष्मण झा, श्री राजपाल कशेर एवं श्री विदुशेखर झा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए माननीय महापौर जी ने कहा कि शहर के विकास में अभियंताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में अभियंताओं का तकनीकी ज्ञान और अनुभव महत्वपूर्ण योगदान देता है। सड़क, नाली, भवन, जल निकासी, स्वच्छता अधोसंरचना सहित विभिन्न विकास कार्यों की योजना बनाने से लेकर उनके गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन तक अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

महापौर जी ने कहा कि अभियंता केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे शहर के भविष्य की आधारभूत संरचना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आधुनिक तकनीक, बेहतर योजना और नवाचार के माध्यम से शहर को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने में अभियंताओं का योगदान सराहनीय है।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अभियंताओं को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। महापौर जी ने सभी अभियंताओं को उनके समर्पण, तकनीकी दक्षता एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी शहर के विकास के लिए इसी प्रकार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

अभियंताओं ने भी इस सम्मान के लिए महापौर जी एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया और शहर के विकास एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर तत्परता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह में नगर पालिक निगम के अधिकारी-कर्मचारी, अभियंता एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *