स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था द्वारा नवपदस्थ कलेक्टर को स्वागत पत्र , बुके भेंटकर सौजन्य मुलाकात किया।
कवर्धा,,,
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम में कबीरधाम जिले में नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति आई ए एस से सौजन्य भेंट किया गया। संस्था द्वारा स्वागत पत्र के साथ बुके भेंटकर व सूत की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार यदु ने संस्था के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए कलेक्टर कबीरधाम जिला को बताया कि स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था द्वारा हर माह के प्रथम रविवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम स्थानीय भारत माता चौक एवं शहीद पार्क सिग्नल चौक कवर्धा में स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों की याद में रखा जाता है । अभी तक कुल दस श्रद्धांजलि कार्यक्रम हो चुके हैं। साथ ही साथ डा नरेश यदु अध्यक्ष ने बताया कि गत फरबरी माह 2026 में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ श्री गणेश शंकर मिश्र आई ए एस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार, मुख्य अतिथि थे। वर्तमान में अभी श्री गणेश शंकर मिश्र उपाध्यक्ष नीति आयोग छत्तीसगढ़ शासन है। उक्त राज्य स्तरीय सम्मेलन में पूर्व कलेक्टर कबीरधाम द्वारा योगदान दिया गया था। विशेष बात यह है कि मेरे को पहचानते हुए कहा कि बेमेतरा जिला में मै मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सी ई ओ) थी उस समय आप (डा नरेश यदु)मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा थे। इस पर डा नरेश यदु अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया । कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति ने कहा कि आपकी संस्था के लिए यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है। सभी सदस्यों ने अपना अपना परिचय कलेक्टर कबीरधाम को दिया। सौजन्य भेंट के समय संस्था के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार यदु के साथ इंजी एस एस जैन उपाध्यक्ष नरोत्तम महोबिया सचिव सियाराम महोबिया सह सचिव, सदस्य लायन डॉ सूर्यकांत भारती अस्थि रोग विशेषज्ञ , सदस्य श्री भंवर लाल लूनिया, सदस्य गुरुप्रसाद शर्मा आदि उपस्थित थे।
