बड़ेआलवाड़ा के जंगल में माओवादियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद
बीजापुर – जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेआलवाड़ा के जंगल-पहाड़ी इलाके में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना फरसेगढ़, डीआरजी बीजापुर और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक उमेश गुप्ता के निर्देशन में संयुक्त टीम ने बड़ेआलवाड़ा के आसपास जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान संदिग्ध स्थान पर छिपाकर रखी गई हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। बीडीएस टीम ने आवश्यक सुरक्षा प्रक्रिया के तहत डिमाइनिंग कर सामग्री को सुरक्षित रूप से कब्जे में लिया। 315 बोर देशी कट्टा 1 नग , 315 बोर के जिंदा राउंड 49 नग , 303 रायफल के जिंदा राउंड 25 नग ,12 बोर के जिंदा कारतूस 34 नग , 303 रायफल का बट प्लेट, बोल्ट, खाली मैगजीन एवं अन्य पार्ट्स ,जिलेटिन – 8 किलोग्राम , वॉकी-टॉकी सेट 6 नग, चार्जर सहित , मेन पेक सेट 1 नग ,विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं कॉपर वायर, डेटोनेटर वायर, क्लच वायर एवं अन्य विस्फोटक सामग्री
बैटरी, सेल, स्विच, सॉकेट एवं उपकरण अन्य टूल्स एवं सामग्री के साथ पुलिस ने यह भी बताया कि बरामद हथियार एवं विस्फोटक सामग्री को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
